फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा ने गुजरात, राजस्थान के भाजपा सांसदों को कोरोना के खिलाफ अभियान में उतरने को कहा

Fri, 23 Apr 2021 04:13 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • गुजरात और राजस्थान के सांसदों के साथ वर्चुअल बैठक में नड्डा जल्द ही महामारी के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने के लिए बात करेंगे
  • नड्डा ने सांसदों को पार्टी के ‘अपना बूथ, कोरोना मुक्त’ अभियान के तहत जनता में मास्क और सेनिटाइजर बंटवाने के लिए कहा
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को गुजरात और राजस्थान में पार्टी की राज्य इकाइयों द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की समीक्षा की और उन्हें इस अभियान में उतरने के लिए प्रेरित किया। दोनों राज्यों के सांसदों के साथ वर्चुअल बैठक में नड्डा जल्द ही महामारी के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने के लिए पार्टी के सभी सांसदों से बात करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा सांसद व मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा, नड्डा ने सांसदों को पार्टी के ‘अपना बूथ, कोरोना मुक्त’ अभियान के तहत जनता में मास्क और सेनिटाइजर बंटवाने के साथ ही उन्हें कोविड-19 (कोरोना वायरस) के समय सोशल डिस्टेंसिंग व हाथ धोने जैसे उचित व्यवहार के लिए जागरूक करने को कहा।

साथ ही सांसदों को स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर खून व प्लाज्मा दान करने के लिए अभियान चलाने के लिए भी कहा। नड्डा ने सांसदों को अपने क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ऑक्सीजन सप्लाई में मदद करने पर भी ध्यान देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें