जेट एयरवेज के एक विमान की मस्कट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। बम की अफवाह के बाद सुरक्षा के मद्देनजर ये कार्रवाई की गई। हालांकि बम की अफवाह झूठी निकली।
जेट एयरवेज से जुड़े अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जेट एयरवेज की फ्लाइट संख्या 9W 536, जिसने दोपहर 12 बजकर 46 मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरी थी उसे बम की सूचना मिलने पर मस्कट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
इस विमान में 54 यात्री और 7 क्रू मेंबर्स थे। जेट एयरवेज के प्रवक्ता के मुताबिक विमान को मस्कट एयरपोर्ट पर दिन में करीब 2 बजकर 50 मिनट सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने बताया कि विमान में मौजूद सभी यात्री और चालक दल के सदस्यों को सर्च अभियान के दौरान विमान से सकुशल उतार कर हवाई अड्डे के टर्मिनल की ओर ले जाया गया।