फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीन तिरोल को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस के अर्थशास्त्री जीन तिरोल को मार्केट पावर और रेगुलेशन विषय पर शोध के लिए सोमवार को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन


रॉयल स्वीडिश अकादमी ऑफ साइंस ने अपने फैसले में कहा कि तिरोल को बाजार संबंधी विश्लेषण और प्रभावशाली कंपनियों पर नियंत्रण कैसे हो विषय पर शोध के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया है।

61 वर्षीय तिरोल फ्रांस के टोयूलोज स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में कार्यरत हैं। अकादमी ने कहा कि तिरोल हमारे वक्त के सबसे प्रभावशाली अर्थशास्त्री हैं।

उन्होंने बाजार की शक्तियों और उनसे संबंधित नियम कानून के क्षेत्र में काम किया है। उनका काम बड़ी कंपनियों को नियंत्रण में रखने के क्षेत्र से संबंधित है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पहले नहीं मिलता था अर्थशास्‍त्र में नोबेल

तिरोल ने मध्य 1980 से और इसके बाद ऐसी बाजार विफलताओं पर शोध में नई जान फूंकी। साथ ही सरकार को विलय या उत्पादक संघों के साथ कैसे निपटना चाहिए और कैसे उन्हें एकाधिकार का नियमन करना चाहिए, ऐसे विषयों पर तिरोल के कार्यों का गहरा असर पड़ा।

नोबेल अकादमी ने कहा कि कई लेखों और पुस्तकों में तिरोल ने ऐसी नीतियां तैयार करने की रूपरेखा पेश की, जिन्हें दूरसंचार से बैंकिंग क्षेत्र में कई उद्योगों में लागू किया गया। जीन से पहले दो अन्य फ्रांसीसी अर्थशास्त्रियों को यह पुरस्कार मिल चुका है।

पूरी हो गई नोबेल पुरस्कारों की घोषणा
अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के ऐलान के साथ ही इस साल के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा पूरी हो गई। पिछले हफ्ते चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, साहित्य और शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई थी।

अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर दिए जाएंगे पुरस्कार
नोबेल पुरस्कार 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर प्रदान किए जाएंगे। अल्फ्रेड का निधन 1896 में हुआ था। अल्फ्रेड ने कुल 355 आविष्कार किए जिनमें 1867 में किया गया डायनामाइट का आविष्कार भी था।

पहले नहीं थी अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार की व्यवस्था
स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड की याद में 1901 में नोबेल पुरस्कार दिए जाने की शुरुआत की गई थी। शुरुआत में यह पुरस्कार अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नहीं दिया जाता था। स्वीडन सेंट्रल बैंक ने 1968 में इस पुरस्कार को जोड़ा।
 
1999 के बाद पहली बार अमेरिकी को अर्थशास्त्र का पुरस्कार नहीं
इस साल का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार इस मायने में भी अहम है कि 1999 के बाद पहली बार इसमें किसी अमेरिकी अर्थशास्त्री का नाम नहीं है। पिछले साल तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें