फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई कराने वाले मंत्री के खिलाफ केस करेगी JD(U)

Tue, 22 Oct 2013 03:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव में जारी खुदाई में खजाना मिले या न मिले, सियासी दलों को इस पर राजनीति करने का मौका जरूर मिल गया है। इसी सिलसिले की ताजा कड़ी में जनता दल युनाइटेड ने कहा है कि खजाने की बात बकवास है।
विज्ञापन


जेडी यू के अध्यक्ष शरद यादव ने मंगलवार को बताया कि सपने के आधार पर किले में खुदाई कराने से जुड़ा सरकार का फैसला बेहूदा है और वह इस दिशा में जल्द ही कानूनी कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने बताया कि पार्टी अंधविश्वास फैलाने के लिए केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत के खिलाफ मुकदमा दायर कराएगी, जिनकी पहल पर जीएसआई और एएसआई ने यहां खुदाई कराने का फैसला किया।
विज्ञापन


जनता दल युनाइटेड की मांग है कि सरकार को खजाने से जुड़ी बात का तुरंत खंडन करना चाहिए, क्योंकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ इसी तरह का बयान दिया था।

इसके अलावा भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने भी खजाने की खुदाई को लेकर बयान दिया था, हालांकि शोभन सरकार की चिट्ठी के बाद उनके रुख में बदलाव देखने को मिला।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें