फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अम्मा सीमेंट से चमकेगी जया की राजनीति?

Sat, 27 Sep 2014 09:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अम्मा ब्रांड अब तमिलनाडु का एक बड़ा ब्रांड बन चुका है। अम्मा फार्मेसी, अम्मा जल और अम्मा कैंटीन के बाद अम्मा सीमेंट भी शुरू सीमेंट भी शुरू की गई है।
विज्ञापन


इसी ब्रांड के जरिए खुद का राजनीतिक ब्रांड मजबूत करने के लिए तमिलनाडु की मुख्मंत्री जयललिता ने अब लोगों के लिए अम्मा सीमेंट का शुभारंभ किया है।

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार जे जयललिता ने शुक्रवार को तमिलनाडु के लोगों के लिए अम्मा सीमेंट का ऐलान किया है। यह सीमेंट लोगों को सस्ती दर पर दी जाएगी जिसके लिए राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार 50 किलो वाली सीमेंट की एक बोरी की कीमत 190 रुपए होगी जो सिर्फ लोगों को घर बनाने के लिए ही कुछ लोगों को दी जाएगी।
विज्ञापन

कौन ले सकता है अम्मा सीमेंट?

रिपोर्ट के अनुसार सब्सिडीयुक्त सीमेंट आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को केवल घर बनाने के लिए ही दी जाएगी।

साथ ही सस्ती सीमेंट का लाभ वही लोग ले सकेंगे जो अपना घर बना रहे हैं और उनके घर का आकार 100 स्क्वायर फिट से लेकर 1500 स्क्वायर फिट तक होगा।

इसके अलावा इस आकार के घरों को अधिकतम 750 बोरी सीमेंट ही दी जा सकेगी। अम्मा सीमेंट का ऐलान करते हुए जयललिता ने कहा कि उन्हें आशा है कि इससे गरीबों सिर से महंगाई का बोझ कम करने में मदद मिलेगी।

हालांकि अम्मा सीमेंट कोई सरकारी कंपनी नहीं बल्कि प्राइवेट कंपनियां बनाएंगी जिनसे तमिलनाडु राज्य सरकार खरीदकर लोगों तक पहुंचाएगी।

गौरतलब है क‌ि मार्केट में उपलब्‍ध सीमेंट की तुलना में लोगों को 80 से 100 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से फायदा मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें