फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद अख्तर को साहित्य अकादमी पुरस्कार

Wed, 18 Dec 2013 01:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी फिल्मों के दिग्गज पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर को 2012 के साहित्य अकादमी अवॉर्ड से नवाजा गया है।
विज्ञापन


जावेद अख्तर ने साल 1981 में फिल्म सिलसिला से गीत लेखन का सफर शुरू किया। तब से अब तक उन्होंने लगभग 80 फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं। साथ ही 20 फिल्मों की पटकथा भी उन्होंने लिखी।

उन्होंने 1971 से 1982 तक सलीम खान के साथ मिलकर सलीम-जावेद के नाम से कई सुपरहिट फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी। उनमें जंजीर, शोले, अंदाज, दीवार, डॉन, काला पत्थर, क्रांति जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन का तमगा देने वाली फिल्मों के बीच जावेद और सलीम की ही कलम थी।

फिल्मों में शानदार लेखन के लिए उन्हें साल 1999 में पद्मश्री और 2007 में पद्म भूषण से नवाजा गया। उन्हें 14 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा पांच बार नेशनल अवॉर्ड भी मिला है।

उन्होंने 'एक लड़की को देखा', 'पापा कहते हैं', 'संदेशे आते है', 'राधा कैसे न जले', 'कल हो ना हो', वीर-जारा जैसी लोकप्रिय गीत भी लिखे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें