फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के काम से लेकर कूड़ा तक फेंकते हैं जापानी PM

Fri, 05 Sep 2014 12:23 PM IST
एजेंसी/टोक्यो
विज्ञापन
विज्ञापन
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे सिर्फ देश चलाने जैसे बडे़ काम करने में ही माहिर नहीं हैं, बल्कि वह घर के छोटे से छोटे काम करने में भी पीछे नहीं रहते हैं।
विज्ञापन


यहां तक कि घर की सफाई करना और कूड़े फेंकने जैसे कामों को वह बडे़ मन से करते हैं। जापानी पीएम के बारे में यह जानकारी खुद उनकी पत्नी अकी अबे ने दी।

महिलाओं को बढ़ावा देने वाले शिंजो अबे ने हाल ही में 18 सदस्यीय मंत्रिमंडल में पांच महिलाओं को शामिल किया है। अकी अबे ने कहा कि उनके पति भले ही रूढ़िवादी छवि के हों, मगर वह रोजाना कोई न कोई काम करने से गुरेज नहीं करते।
विज्ञापन


वह कहती हैं कि कभी-कभी तो वह लीक से हटकर काम करते हैं और कोई चीज गलत जगह फेंकने पर मैं उन पर नाराज भी होती हूं।

अकी कहती हैं कि उनके पति का घर में रवैया पीएम जैसा नहीं होता है। जापान में महिलाएं हर कदम पर पुरूषों के साथ चलने में यकीन रखती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें