फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में क्रैश हुआ जगुआर, पायलट सुरक्षित

Tue, 16 Jun 2015 06:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के शहर इलाहाबाद में क्रैश हो गया। जमीन पर गिरते ही विमान धूं-धूं कर जल उठा। हालांकि हादसे में किसी की जान नहीं गई, विमान के दोनों पायलट सुरक्षित बाहर आ गए थे।
विज्ञापन


लड़ाकू विमान अपने रुटीन ट्रेनिंग के लिए इलाहाबाद के बमरौली वायुसेना अड्डे से सुबह 7.25 बजे पर उड़ा था, जो शहर से 13 किलोमीटर दूर 8.47 बजे क्रैश हो गया।

हादसे की वजह जानने के लिए जांच कमेटी बना दी गई है। पायलट्स का कहना है कि उन्होंने ग्राउंड स्टाफ को सिग्नल भेज दिया था कि विमान में कोई बड़ी तकनीकी खामी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार महीने में क्रैश वायुसेना का दूसरा जगुआर

हादसे में बाल-बाल बचे एक पायलट ने बताया ‌कि जब वे विमान पर नियंत्रण रखने में नाकाम हो गए तो उन्होंने विमान से छलांग लगा दी और विमान नैनी में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम के पास क्रैश हो गया।

ये वायुसेना का दुसरा जगुआर है, जो इस तरह के हादसे का शिकार हुआ है। इससे पहले मार्च में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में विमान एक तकनीकी दिक्कत की वजह से क्रैश हो गया था।

इस महीने की शुरुआत में 3 जून को ही उड़ीसा के मयूरभंज जिले में लड़ाकू विमान हॉक क्रैश हो गया था, वहीं मई में सुखोई-20 कॉम्बो जेट क्रैश हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें