फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिला ने कहा, 'जेलर तीन महीने से कर रहा है यौन शोषण'

Tue, 16 Jun 2015 05:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज की जिला जेल में बंद उजबेकिस्तान की महिला ने प्रभारी जेलर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। सोमवार को पेशी पर आई महिला ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के माध्यम से एसपी को शिकायती पत्र भेजते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


इस महिला को 19 जनवरी को बिना वीजा के नेपाल से भारत में दाखिल होते समय नौतनवां इलाके में गिरफ्तार किया गया था। इमीग्रेशन टीम ने इस मामले में नौतनवां थाने में केस दर्ज कराया था, जिसके बाद से वह महराजगंज जेल में है।

सोमवार को उसे अदालत में पेशी के लिए लाया गया। इस दौरान महिला की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता एटी पांडेय ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया जिसमें जेलर पर सनसनीखेज आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'डिप्टी जेलर करता है यौन शोषण'

महिला के प्रार्थना पत्र जेलर का काम देख रहे डिप्टी जेलर पर तीन महीने से उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है।

जेल अधीक्षक अनिल कुमार राय ने बताया कि डिप्टी जेलर डीएन गुप्ता पर जेलर का अतिरिक्त प्रभार है लेकिन उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी।

मामले पर शिवहरि मीना एसपी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के माध्यम से जेल में बंद विदेशी महिला की तरफ से जेल में यौन शोषण की शिकायत मिली है। इस मामले में जांच कराके मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें