फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब है राखी की पार्टी का चुनाव चिन्ह!

Tue, 25 Mar 2014 05:26 PM IST
ब्यूरो, टीम डिजिटल/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी मौसम में अलग-अलग तबकों और क्षेत्रों से ताल्लुक रखने वाले लोग इन दिनों राजनीतिक मैदान में कूद रहे हैं। फिल्मी पर्दे के सितारे भी पीछे नहीं हैं। अपनी-अपनी सहूलियत और पसंद के हिसाब से अलग-अलग पार्टी चुनी जा रही है।
विज्ञापन


लेकिन अब एक ऐसे नाम की चर्चा राजनीति में उतरने को लेकर हो रही है, वो काफी सुर्खियां बटोर सकता है। आइटम गर्ल राखी सावंत खबरों में बने रहने के गुर जानती हैं। अब ऐसी खबर आ रही है कि लोकसभा चुनावों के इस मौसम में वो अपना राजनीतिक पार्टी शुरू कर सकती हैं और इसके लिए उन्होंने बड़ा दिलचस्प चुनाव चिन्हा चुना है।

अब राजनीति करेंगी राखी!

राखी सावंत फिल्मी दुनिया से ऊबकर अब कुछ नया करने जा रही हैं। अगले दो दिनों में वह अपनी नई जिंदगी में प्रवेश करेंगी। इसके लिए सोमवार को वो जैन मुनि पुलक सागर महाराज से आशीर्वाद लेने आगरा पहुंचीं। हालांकि उन्होंने अपनी नई जिंदगी के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि नई जिंदगी राजनीतिक हो सकती है।

सूत्रों की बात पर यकीन करें तो राखी सावंत राजनीति में उतरने के लिए जल्द अपनी खुद की पार्टी की घोषणा भी कर सकती हैं। राखी ने आगरा में मुनि पुलक सागर महाराज के सामने फिल्मी दुनिया से ऊबकर नई पार्टी बनाने की इच्छा जाहिर की है।

हरी मिर्च होगा पार्टी का चुनाव चिन्ह?

जितनी दिलचस्प राखी सावंत हैं, उतना ही दिलचस्प उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह हो सकता है। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी नई पार्टी का चुनाव चिह्न हरी-मिर्च भी चुन लिया है। मुनिश्री ने राखी को आशीर्वाद देकर जनता के दु:ख दर्द समझने नसीहत दी।

हालां‌कि, वो भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी की तारीफ अब भी कर रही हैं। रामलीला ग्राउंड के पास स्थित हनुमान मंदिर में राखी सावंत ने बातचीत में कहा, "देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए नरेंद्र मोदी एकमात्र विकल्प हैं। वह मेरी पसंद के भी नेता हैं।" उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह सक्रिय राजनीति के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

मोदी की मुरीद, पर प्रचार पर चुप्पी

एक सवाल के जवाब में राखी सावंत ने कहा, "अगर टिकट मिला तो मैं चुनाव जरूर लड़ूंगी।" हालांकि, मोदी की मुरीद राखी से जब पूछा गया कि क्या वो बनारस जाकर उनके लिए प्रचार करेंगी, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

उन्होंने दावा किया कि अब वह फिल्मों में सिर्फ सीरियस भूमिकाएं निभाएंगी। नाच गाना नहीं करेंगी। उन्होंने बताया कि मुनिश्री ने उन्हें आशीर्वाद दिया है और ये भी कहा है कि जिस फील्ड में आप जाएंगी तरक्की मिलेगी। इस दौरान राखी सावंत के साथ नवोदित फिल्म अभिनेत्री आशिमा शर्मा और फिल्म निर्माता रंजीत शर्मा भी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें