फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा को धमकी, 'व्हाइट हाउस में घुसकर काटेंगे सिर'

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएस ने अपने एक नए वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का व्हाइट हाउस में सिर कलम करने और अमेरिका को मुस्लिम प्रांत में तब्दील करने की धमकी दी है।
विज्ञापन


डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीडियो में आईएस का आतंकी घुटने के बल झुके एक कुर्दिश सैनिक के पास खड़ा है, जिसका बाद में सिर कलम कर देता है।

इससे पहले वह ओबामा को चेतावनी देता है कि हम अमेरिका पहुंचकर व्हाइट हाउस में आपका सिर कलम कर देंगे और अमेरिका को मुस्लिम प्रांत में तब्दील कर देंगे।

इतना ही नहीं, वह फ्रांस और बेल्जियम में हमले करने की भी धमकी देता है। इस महीने की शुरुआत में आईएस ने पेरिस में आतंकी हमला करके 17 लोगों की हत्या की थी। कुछ दिनों बाद में बेल्जियम की खुफिया एजेंसी ने उसकी एक हमले की साजिश नाकाम कर दिया था।
विज्ञापन

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां हुई सतर्क

हाल ही में कुर्दिश सैनिकों को तुर्की सीमा पर स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीरियाई कस्बे कोबाने से आईएस को खदेड़ने में कामयाबी मिली है। इसी का बदला लेने के लिए आईएस ने कुर्दिश सैनिक का सिर कलम करने का वीडियो जारी किया है।

आईएस के नए टेप में जिस तरह से अमेरिका पर निशाना साधा गया है उसके पीछे अहम वजह है कि इराक में अमेरिका समेत कई देश कुर्दिश लड़ाकों को हथियार और ट्रेनिंग मुहैया करा रहे हैं।

इराक में आईएस के आतंकियों और कुर्दिश लड़ाकों के बीच जमीनी जंग भी लगातार जारी है। इसी से नाराज होकर आईएस ने कुर्दिश लड़ाके की बेरहमी से हत्या करके अमेरिका को चेतावनी देने की कोशिश कर रहे हैं।

फिलहाल आईएस की धमकी का अमेरिका में असर में देखने को मिल रहा है। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हालांकि अमेरिका की ओर से इस मुद्दे पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें