फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस अधिकारियों के खाली पदों पर जल्द हो भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह पुलिस महकमे में आईपीएस स्तर पर रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति करने के पक्ष में हैं। रिक्त पदों और वरिष्ठ स्तर पर अधिकारियों के प्रमोशन में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए सिंह ने अपने विभाग के अधिकारियों को इस मसले पर तुरंत एक विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सिंह चाहते है कि जल्द से जल्द पदों पर नियुक्तियां हों तथा अधिकारियों को नियमित प्रमोशन भी मिले। गृह मंत्री के सामने पुलिस डिवीजन के कार्य करने के ढंग को पेश करने के दौरान यह मसला सामने आया।
Trending Videos
विज्ञापन

930 पद खाली पड़े हैं

उल्लेखनीय है कि डिवीजन भारतीय पुलिस सेवा यानी आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति, प्रमोशन और कैरियर संबंधी अन्य मामलों का संचालन करता है। वर्तमान में आईपीएस के करीब 930 पद रिक्त पड़े हैं।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन में देरी हो रही है। डीआईजी के पद में 1994 बैच के करीब 80 आईपीएस अधिकारियों के पैनल बनाने में देरी हो गई है। इनके आईजीपी के पद पर प्रमोशन से संबंधित फाइलें पिछले चार माह से कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के पास लंबित पड़ी हैं।

गृह मंत्री सिंह ने पूरे मसले पर गंभीर चिंता जताई है। सिंह ने कहा कि आईपीएस सेवा में प्रशासनिक मसलों पर इस तरह का विलंब पुलिस बल को हतोत्साहित करेगा। उन्होंने मंत्रालयों के अधिकारियों को इस दिशा में जल्द से जल्द उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें