फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISIS और बोको के निशाने पर भारत-अफ्रीका सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय खुफिया विभाग ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया है कि दिल्ली में हो रहे भारत-अफ्रीका सम्मेलन को बोको हराम और इस्लामिक स्टेट के आतंकी निशाना बना सकते हैं। उसने सम्मेलन में हिस्सा लेने आए सभी उच्चाधिकारियों की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों को इस बात की पूरी आशंका है कि नाइजीरिया और उसके आस-पास के अफ्रीकी देशों से सम्मेलन में हिस्सा लेने आए उच्चाधिकारियों को इस्लामिक स्टेट और उससे जुड़े अन्य आतंकी संगठनों के आतंकी निशाना बनाने की फिराक में हैं। आईएस इस हमले के जरिए भारत में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर सकता है।

हमले की आशंका के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और सम्मेलन की सुरक्षा पख्ता कर दी गई है।
विज्ञापन

हमले की फिराक में आईएस

इस्लामिक स्टेट भारत में भी अपने पैर जमाने की कोशिश में है और इसके लिए वह किसी बड़े हमले की फिराक में है। गौरतलब है कि इस्लामिक स्टेट ने बांग्लादेश में अपने पैर जमा लिये हैं और हाल ही कुछ ब्लॉगरों की हुई हत्या के पीछे आईएस का ही हाथ माना जा रहा है।

एजेंसियों के पास कुछ ऐसे लोगों के नाम हैं जो आईएस से प्रभावित हैं और उसका प्रचार कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है।

आपको बता दें की नई दिल्ली में आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में अफ्रीका को कई देश हिस्सा ले रहे हैं। इनमें इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकी संगठनों से प्रभावित देश के उच्चाधिकारी भी हिस्ला लेने पहुंचे हैं। इसमें नाइजीरिया जैसे देश भी शामिल हैं जो बोको हराम जैसे आतंकी संगठन से ज्यादा प्रभावित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें