फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले महीने हो सकती है भारत-पाक विदेश सचिव वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट हमले के बाद टली भारत-पाक विदेश सचिवों की वार्ता अगले महीने हो सकती है। पाकिस्तानी अखबार डान ने पाक के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा है कि भारत-पाक के विदेश सचिव फरवरी में वार्ता कर सकते हैं। हालांकि अभी इसकी तारीख तय नहीं है।
विज्ञापन


पठानकोट आतंकी हमले के बाद 15 जनवरी को होने वाली विदेश सचिवों की वार्ता को टाल दिया गया था। अब इसके फरवरी में होने के आसार हैं।

डान की मानें तो भारत-पाक की तरफ से वरिष्ठ अधिकारी लगातार संपर्क में हैं और वे अगले महीने बैठक करने के पक्ष में हैं। करीब दो साल से दोनों देशों के बीच कोई वार्ता नहीं हुई है।
विज्ञापन

पीएम मोदी के लाहौर जाने से पिघली रिश्तों पर जमीं बर्फ

रिश्तों में जमी यह बर्फ तब पिघली, जब प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस समिट में पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ से मुलाकात की थी। इसके बाद पीएम मोदी ने अफगानिस्तान से लौटते वक्त अचानक लाहौर पहुंचकर शरीफ को सरप्राइज दिया था।

लेकिन पठानकोट पर हुए आतंकी हमले ने फिर दोनों देशों के बीच वार्ता को लेकर सवालिया निशान खड़ा कर दिया था।

इस बीच आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान की तरफ से की गई कार्रवाई ने वार्ता का माहौल ठंडा पड़ने नहीं दिया और 15 जनवरी को तय विदेश सचिवों की वार्ता को आपसी सहमति से टाल दिया गया। इस बैठक में दोनों देशों के बीच आगे होने वाली वार्ता का कार्यक्रम और अन्य मुद्दों पर बात होनी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें