फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामाबाद में होगी भारत-पाक सचिव स्तर की वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता इस्लामाबाद में होगी। पाकिस्तान ने इसके लिए भारत के समक्ष 15 जनवरी की तारीख सुझाई है। इस बातचीत में दोनों देशों के बीच समग्र वार्ता का एजेंडा तय किया जाएगा।
विज्ञापन


समग्र वार्ता का दौर अगले साल मार्च महीने में शुरू हो सकता है। वार्ता का मुख्य केंद्र आतंकवाद होगा। पाकिस्तान इसके लिए राजी है। आतंकवाद के अलावा भारत कश्मीर पर भी बातचीत के लिए तैयार है।

माना जा रहा है कि इससे पहले द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने सहित रिश्तों में नरमी लाने के लिए दोनों देश कई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। इनमें एक-दूसरे के यहां कैद लोगों की रिहाई का मामला भी प्रमुख होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

मार्च महीने में शुरू हो सकता समग्र वार्ता का दौर

सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान की ओर से विदेश सचिव स्तर की वार्ता के लिए सुझाई गई तारीख पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि उसे इस तारीख पर कोई एतराज नहीं है। भारत ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पाकिस्तान दौरे में ही विदेश सचिव स्तर की वार्ता इस्लामाबाद में होने पर सहमति दे दी थी।

सूत्रों ने बताया कि समग्र बातचीत में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं होगी और इसमें मुख्य एजेंडा आतंकवाद होगा। मुख्य और विवादास्पद मुद्दों पर चर्चा से पहले दोनों देश रिश्तों में नरमी लाने के लिए कुछ मानवीय फैसले ले सकते हैं। इसमें दोनों देशों के बीच आवागमन को आसान बनाने के अलावा कैदियों की रिहाई का मामला प्रमुख है।

पाकिस्तान की ओर से पीओके और कश्मीर के बीच व्यापार की संभावना तलाशने पर जोर दिया जा रहा है। समग्र बातचीत में इस मामले का हल निकालने की कोशिश हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें