पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी हत्या से कुछ दिन पहले निकट सहयोगी एम.एल फोतेदार से कहा था कि प्रियंका गांधी उनकी राजनीतिक उत्तराधिकारी हो सकती हैं।
इंदिरा गांधी के आखिरी दिनों के बारे में खुलासा करते हुए फोतेदार ने कहा कि वो अक्टूबर 1984 के आखिर में कश्मीर गई हुई थी। उन्होंने हिन्दू और मुस्लिम श्राइन जाने की इच्छा भी जताई थी।
फोतेदार ने ये बाते आगामी 30 अक्टूबर को आने वाली अपनी किताब 'चीनार लीव्स' में लिखी है। वहीं इस किताब में फोतेदार, नटवर सिंह के उस दावे का समर्थन करते भी नजर आ रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि 2004 में सोनिया ने अंतरआत्मा की आवाज नहीं बल्कि पारिवारिक दबाव में प्रधानमंत्री पद छोड़ दिया था। (फोटो IndiaHistorypic से साभार)