रेल मंत्री सुरेश प्रभु की ‘चिड़िया’ इन दिनों कमाल का काम कर रही है। यात्रियों की छोटी सी भी समस्या पर प्रभु की ‘चिड़िया’ थोड़ी ही देर में उसका निदान कर दे रही है।
यहां बात हो रही है रेल मंत्रालय और उसके अफसरों के ट्विटर एकाउंट की। पिछले कुछ समय से रेल मंत्रालय के ट्विटर एकाउंट पर यात्रियों द्वारा बताई जा रही तमाम समस्याओं का निदान कुछ ही देर में कर दिया जा रहा है।
शनिवार को चलती ट्रेन एक पिता ने अपनी बीमार बेटी के इलाज की व्यवस्था करने की गुहार लगाई तो एक अन्य यात्री ने शुगर फ्री चाय की इच्छा जताई।
दोनों मांग पर त्वरित कार्रवाई की गई। बीमार बिटिया के इलाज की व्यवस्था जयपुर मंडल में और शुगर पेशेंट को झांसी मंडल में शुगर फ्री चाय की व्यवस्था की गई।