फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली की जेल में बंद हैं 109 भारतीय

Fri, 15 Mar 2013 11:47 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इटली की जेलों में 109 भारतीय कैद हैं। हिरासत में रखे गए इन भारतीयों के बारे में इटली सरकार जानकारी तक देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


लोकसभा में वर्ष 2010 में पूछे गए एक सवाल के जवाब में तत्कालीन विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर ने लिखित जवाब में विदेशी जेलों में बंद भारतीयों की जानकारी मुहैया कराई।

इस जानकारी के मुताबिक इटली की विभिन्न जेलों में 109 भारतीय बंद हैं। इटली की तरफ से इन बंदियों के बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटली के कानून के मुताबिक इटली की जेलों में बंद लोगों की जानकारी को बेहद गोपनीय रखा जाता है। इटली सरकार किसी देश के मांगने पर भी हिरासत में रखे गए लोगों की जानकारी नहीं देती है।

विदेशी सलाखों के पीछे भारतीय
सऊदी अरब- 1226
संयुक्त अरब अमीरात- 1092
पाकिस्तान- 842
मलेशिया- 458
कतर- 366
सिंगापुर- 225
ब्रिटेन- 337
अमेरिका- 193
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें