फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नरेंद्र मोदी ही होंगे भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार'

Fri, 21 Jun 2013 07:49 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता वेंकैया नायडू ने कहा है कि देश और मीडिया को यह पता है कि भाजपा की ओर से पीएम पद का उम्मीदवार कौन है।
विज्ञापन


उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी लोगों की भावनाओं के अनुरूप फैसला कर रही है। यूपीए शासन से ऊबे लोग करिश्माई नेतृत्व चाहते हैं और पार्टी लोगों की भावनाओं का सम्मान कर रही है।

इस दौरान नायडू ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार, महंगाई जैसे मूल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए सांप्रदायिकता बनाम धर्म निरपेक्षता का राग छेड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की असफलता और पार्टी शासित राज्यों की सफलता को मुख्य मुद्दा बनाएगी।

वेंकैया ने मीडिया से बातचीत में इशारों में साफ कर दिया कि पार्टी मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बना चुकी है।

इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बारे में सबको पता है। पूरे देश को और सवाल पूछने वाले मीडिया को भी। यूपीए से पूरी तरह ऊबा देश करिश्माई नेतृत्व चाहता है। लोगों की भावनाओं के अनुरूप पार्टी फैसले भी कर रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी को लोगों की मांग पर ही गोवा में चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि भाजपा इसे सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही तो उन्होंने कहा कि पार्टी उचित समय पर इस बारे में फैसला करेगी।

वेंकैया ने इस दौरान यूपीए सरकार और कांग्रेस पर लोगों का ध्यान मूल मुद्दों से हटाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के तमाम कीर्तिमान ध्वस्त हो गए। अर्थव्यवस्था रसातल में जा रही है।

डॉलर के मुकाबले रुपया अपने न्यूनतम स्तर पर है तो महंगाई, भ्रष्टाचार और अराजकता अपने उच्चतम स्तर पर। इसलिए अब इन सवालों से बचने के लिए कांग्रेस ने धर्म निरपेक्षता बनाम सांप्रदायिकता का राग अलापना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


वेंकैया ने कहा कि कांग्रेस इन दिनों धर्म निरपेक्षता का प्रमाण पत्र बांट रही है, जबकि दूसरी ओर उसने देश के बंटवारे के लिए जिम्मेदार मुस्लिम लीग को सरकार में जगह देने से गुरेज नहीं किया।

ऐसा तो नेहरू और इंदिरा ने भी नहीं किया था। वेंकैया ने कहा कि भाजपा देश का ध्यान मूल मुद्दों से नहीं हटने देगी। चुनावों में इसे मुद्दा बनाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें