भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह ने कहा है कि यदि पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे।
जनरल ने पाकिस्तानी सेना को सख्त संदेश देते हुए कहा कि भारतीय सेना ने कोई चूड़ियां नहीं पहन रखी है। अपनी सीमा को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय जवान हमेशा तैयार है।
जनरल का बयान उस समय आया है जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ एक दिन की भारत यात्रा पर हैं। अशरफ जयपुर पहुंच चुके हैं जहां से वे ख्वाजा की जियारत करने अजमेर शरीफ जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि नियंत्रण रेखा पर एक भारतीय सैनिक का सिर काटे जाने की बर्बर घटना के बाद राजा परवेज अशरफ का देश भर में विरोध हो रहा है। जयपुर में कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद कर रखी है।