फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का कड़ा रुख, पाक के संग रोकी बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने पाकिस्तान के साथ विदेश सचिव स्तर की बातचीत रद्द कर दी है। ये बातचीत 25 अगस्त को होने वाली थी। भारत ने ऐसा पाकिस्तानी उच्चायुक्त के भारत में कश्मीर के अलगाववादी नेताओं से मुलाक़ात के फ़ैसले के विरोध में किया है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने बताया, "ये दिखाता है कि पाकिस्तान किस तरह भारत के अंदरूनी मामलों में लगातार दख़ल दे रहा है। भारतीय विदेश सचिव ने आज पाकिस्तान के उच्चायुक्त को बता दिया है कि भारत के अंदरूनी मामलों में पाकिस्तान का दख़ल अस्वीकार्य है।"

प्रवक्ता के मुताबिक़, "ये भी बताया गया है कि पाकिस्तानी उच्चायुक्त की हुर्रियत के कथित नेताओं से मुलाक़ात भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की सकारात्मक कूटनीतिक पहल के मुताबिक़ नहीं है। पाकिस्तान के पास एक ही रास्ता है कि वह द्विपक्षीय मसले शांतिपूर्ण वार्ता और शिमला समझौता के साथ ही लाहौर घोषणा पत्र के मुताबिक़ हल करे।"
विज्ञापन

पीएम मोदी ने लगाया था पाकिस्तान पर आरोप

उन्होंने बताया, "मौजूदा हालात में ये लगा कि भारतीय विदेश सचिव के इस्लामाबाद जाने से कुछ भी हासिल नहीं होगा। इसलिए भारतीय विदेश सचिव सुजाता सिंह की 25 अगस्त को इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता रद्द कर दी गई है।"

इससे पहले सोमवार को पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने अलगाववादी नेता शब्बीर शाह से मुलाक़ात की। मंगलवार को भी उनकी सैयद अली शाह गिलानी समेत कुछ और नेताओं से मुलाक़ात की योजना है। इस मुलाक़ात के विरोध में एक हिंदू संगठन ने दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

पीएम मोदी का सख्त रूख

पिछले सप्ताह ही प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान पर 'छद्म युद्ध' करने का आरोप लगाया था। इधर शब्बीर शाह ने मीडिया से कहा, "दोनों देशों के बीच बातचीत से कश्मीर मसला हल नहीं होगा। बातचीत में कश्मीर की जनता को शामिल करना ही होगा।" अब तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ़्रंट के यासिन मलिक पाकिस्तानी उच्चायुक्त से मिलेंगे या नहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें