फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों से 200 करोड़ नहीं, 11 करोड़ रुपये मिले

Thu, 04 Jul 2013 12:12 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात जा रहे ट्रकों से जब्त किए गए बैगों से केवल 11 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई है। हालांकि मीडिया में आई खबरों के अनुसार ट्रकों से 200 करोड़ रुपये बरामद होने की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन


आयकर विभाग के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मुंबई सेंट्रल स्टेशन के बाहर खड़े ट्रकों से जब्त किए गए बैगों से 11 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि बरामद किए गए रुपयों में जाली करेंसी नहीं मिली है।

सूत्रों ने बताया कि बरामद किए गए सोने के आभूषणों और अन्य कीमती वस्तुओं की कीमत का आकलन किया जा रहा है।

गौरतलब है कि जाली करेंसी की खुफिया सूचना पर आयकर विभाग और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने सोमवार रात मुंबई सेंट्रल स्टेशन के बाहर चार ट्रकों से नकदी और अन्य कीमती वस्तुओं से भरे हुए 150 से ज्यादा बैग बरामद किए थे।
विज्ञापन


आयकर सूत्रों ने बताया कि हमने 102 बैगों से मिली नकदी की गिनती पूरी कर ली है, जो करीब 11 करोड़ रुपये हैं। अभी सोने के जेवरात और अन्य कीमती वस्तुओं की कीमत का आकलन किया जा रहा है जो बृहस्पतिवार तक पूरा कर लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक बैगों से जाली करेंसी नहीं मिली है।

इस बीच एनआईए ने बैगों को ट्रकों पर चढ़ाने वाले करीब 45 लोगों से इस संबंध में पूछताछ की है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में नकदी और सोने के आभूषणों से भरे इन बैगों में हवाला का धन होने की बात सामने आई है, जिसे ट्रेन से गुजरात ले जाने की तैयारी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें