फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इसलिए जेईई मेन की रैंकिंग में हुआ भारी उलटफेर

Thu, 04 Jul 2013 12:02 AM IST
नई दिल्ली/बृजेश सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में इंटर बोर्ड में मिले अंकों को भी जोड़े जाने के कारण इस रैंकिंग में भारी उलटफेर हुआ है।
विज्ञापन


जेईई मेन में सर्वाधिक अंक स्कोर करने वाले 100 बच्चों में से 50 बच्चे बोर्ड में पर्याप्त अंक नहीं मिलने के कारण टॉप रैंकिंग से नीचे खिसक गए हैं।

उल्लेखनीय है कि पहली बार इंजीनियरिंग के लिए आयोजित जेईई-मेन में शामिल होने वाले छात्रों की रैंकिंग में उनके द्वारा इंटरमीडिएट बोर्ड में हासिल अंक को भी 40 प्रतिशत महत्व दिया गया है।

सीबीएसई चेयरमैन विनीत जोशी के अनुसार जेईई मेन परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले 100 छात्रों में से 50 छात्र इंटरमीडिएट के अंक जोड़े जाने के बाद अपनी रैंकिंग नहीं बचा सके। जबकि दूसरी ओर तमाम छात्रों को इंटर में अच्छे नंबर का लाभ रैंकिंग में सुधार के रूप में मिला।
विज्ञापन


जोशी ने बताया कि इस साल जेईई मेन परीक्षा में कुल 11.77 लाख छात्र बैठे थे। इसमें से साढ़े चार लाख छात्रों को एनआईटी तथा राज्यों के इंजीनियरिंग कालेजों में काउंसिलिंग की अनुमति प्रदान की गई है।

काउंसिलिंग के लिए सीबीएसई ने सामान्य वर्ग के लिए 62 अंक, पिछड़े वर्ग के लिए 59 अंक तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए 32 अंक कट ऑफ घोषित किया है।

जेईई मेन परीक्षा पास करने वाले टॉप 1.52 लाख छात्रों को आईआईटी के लिए जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई थी।

आईआईटी में जाने वाले छात्रों के अतिरिक्त जेईई मेन परीक्षा पास करने वाले छात्र एनआईटी की 25 हजार सीटों तथा उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ तथा महाराष्ट्र आदि राज्यों के इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश के लिए अधिकृत होंगे।
विज्ञापन


ये हैं जेईई मेन के टॉपर:
1- मल्लू चंद्रा अशोक, अमरावती, महाराष्ट्र बोर्ड।
2- रितिष गोयल, भटिंडा, सीबीएसई बोर्ड।
3- एनएस रमेशन, पुडुचेरी, सीबीएसई बोर्ड।
4- निखिल चतुर्वेदी, नई दिल्ली, सीबीएसई बोर्ड।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें