फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त को आयकर का नोटिस

Sun, 08 Jun 2014 04:11 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग ने हैदराबाद में एक संपत्ति बेचकर उसी पैसे से दिल्ली में एक आवासीय संपत्ति खरीदने के मामले में मुख्य निर्वाचन आयुक्त वीएस संपत को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


विभाग के खुफिया विंग ने यह नोटिस जारी किया है। विभाग के सूत्रों का कहना है कि संपत ने साल 2011 में हैदराबाद की संपत्ति बेचा था और उसी के साथ दिल्ली में एक आवासीय संपत्ति की खरीद की थी।

अधिकारियों ने कहा कि हालांकि यह टैक्स चोरी का मामला नहीं है लेकिन आयकर विभाग यह जांच करना चाहता है कि क्या संपत संपत्ति की बिक्री से हुई आय का पुनर्निवेश करने के योग्य थे या नहीं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि एक बार संपत से जवाब मिलने के बाद विभाग तय करेगा कि इस मामले को बंद करना है या फिर उन्हें उनके स्पष्टीकरण पर आधारित दूसरा नोटिस भेजना है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के करीबियों ने कहना है कि इस मामले के सार्वजनिक होने पर वीएस संपत ने आश्चर्य व्यक्त किया है। उन्होंने इस पर भी आश्चर्य जताया कि 2011 की एक लेनदेन के संबंध में आयकर विभाग ने स्पष्टीकरण देने का अनुरोध किया था जिसे मीडिया में नोटिस में रूप में पेश किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें