ऑल इंडिया रेडियो के अनुसार दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी को आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है। ये नोटिस पार्टी को मिले दो करोड़ रुपए के चंदे को लेकर हो रहे विवाद के सिलसिले में भेजा है।
नोटिस पर नौ फ़रवरी की तारीख़ है और 16 तारीख़ तक इसका जवाब मांगा गया है। विभाग ने पार्टी से गोल्डमाइन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड, सनविज़न एजेंसीज़ प्राइवेट लिमिटेड, स्काईलाइन मैटल्स एंड एलॉयज़ प्राइवेट लिमिटेड और इन्फ़ोलांस सॉफ़्टवेयर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड से मिले पैसे का पूरा ब्योरा मांगा है।
नोटिस में कहा गया है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ये कंपनियां असली नहीं हैं और दस्तावेज़ों के मुताबिक़ ये कंपनियां और इनके डायरेक्टर अपने पतों पर मौजूद नहीं मिले।