फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्म सम्मान की कीमत पर नहीं होगा समझौता: शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना के साथ सीटों के बंटवारे पर कोई सहमति नहीं बन पाने के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सहयोगी दलों को मौजूदा गतिरोध खत्म करने के लिए तुरंत समाधान ढूंढना होगा।
विज्ञापन


पीटीआई के मुताबिक उन्होंने कहा कि आत्मसम्मान की कीमत पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

शाह ने कहा कि महाराष्ट्र में 15 साल पुरानी कांग्रेस-एनसीपी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए ‘महायुति’ (महागठबंधन) को मजबूत रखने की जरूरत है। यहां एयरपोर्ट पर ही पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘इस बार महाराष्ट्र में भाजपा की ही सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन

भाजपा आत्मसम्मान के साथ करें समाधान

विमान में भी मैं राज्य के भाजपा नेता देवेंद्र फडनवीस और विनोद तावड़े से यही कह रहा था कि गठबंधन के मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं, लेकिन शिवसेना की ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘मैं दोनों ही पार्टियों से अपील करना चाहता हूं। अगर भाजपा दो कदम आगे बढ़ती है, तो अन्य लोगों को भी दो कदम आगे बढ़ना चाहिए।

मगर भाजपा कार्यकर्ता आत्मसम्मान के साथ समाधान चाहते हैं। आत्मसम्मान की कीमत पर कोई समझौता नहीं हो सकता।’ शाह ने कांग्रेस-एनसीपी सरकार को उखाड़ फेंकने का आग्रह किया ताकि राज्य को विकास के पथ पर लाना सुनिश्चित किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें