फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: सीएम मांझी पर फेंका गया जूता

विज्ञापन
विज्ञापन
हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाले बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर जूता फेंकने का मामला सामने आया है। हालांकि ये जूता उन्हें नहीं लगा।
विज्ञापन


मामला उस समय का है जब मांझी अपने घर पर ही जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुन रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने मुख्यमंत्री के सामने अपना गुस्सा जताने के लिए जूता उछाल दिया। हालांकि ये जूता उन तक नहीं पहुंच सका।

बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स जनता दरबार में मुख्यमंत्री मांझी से मिलना चाहता था। उनके सामने अपनी फरियाद रखना चाहता था। लेकिन जब वो नहीं मिल सका तो उसने ये कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपरा का रहने वाला है आरोपी युवक

जूता फेंकने का आरोपी शख्स छपरा का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी शख्स के मुताबिक मुख्यमंत्री मांझी जाति आधारित राजनीति कर रहे हैं और उसे ही बढा़वा दे रहे हैं। इसी से खफा होकर उसने ये कदम उठाया।

उसने बताया कि यहां महज खानापूर्ति की जाती है। बात विकास करते हैं लेकिन किया कुछ नहीं जाता। उसके मुताबिक उसने कई बार जनता दरबार में आकर अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन सुनवाई नहीं है। आखिर में उसे ये कदम उठाना पड़ा।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही साफ होगा की आखिर उसके इस कदम के पीछे असल वजह क्या है?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें