फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता, पढ़िए?

Fri, 11 Jul 2014 01:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरूण जेटली ने नरेंद्र मोदी सरकार के पहले बजट में कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने अपने बजट में हर वर्ग को साधने की कोशिश की।
विज्ञापन


अच्छे दिन का वादा करके सत्ता में आने वाली मोदी सरकार अपने पहले बजट में किन वस्तुओं के दाम बढ़ा रही और किसके दाम घटा रही है, इस पर भी लोगों की निगाहें रही।

तो चलिए आपको बताते हैं आखिर मोदी सरकार के पहले बजट में क्या सस्ता होने जा रहा है और क्या महंगा?

बजट में क्या हुआ सस्ता?

जो चीजें सस्ती हुई हैं उन पर नजर डालें तो मोबाइल, डेस्कटॉप कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट, कंप्यूटर पार्ट, सामान्य टेलीविजन, 19 इंच से छोटे एलसीडी/एलईडी टीवी सस्ते होंगे।

वहीं खेल से जुड़े सामान, सोलर प्रोडक्ट, पैकेज्ड फूड, 500 से 1000 रुपये तक के जूते, खाद्य तेल, स्टील का सामान, हीरा, कीमती पत्थर, आरओ बेस्ड वाटर प्यूरिफायर, एलईडी लाइट, लैंप और ई-बुक रीडर्स भी सस्ते किए जाएंगे।

इसके अलावा एचआईवी/एड्स से संबंधित दवा और डायग्नोस्टिक किट, ब्रांडेड पेट्रोल, माचिस, लाइफ माइक्रो इंश्योरेंस पालिसी, डीडीटी कीटनाशक भी सस्ते होंगे।

क्या हुआ महंगा?

अगर आप कोल्ड ड्रिंक और सिगरेट के शौकिन हैं तो आपको मोदी सरकार के बजट से बड़ा झटका लगा है।

बजट के अनुसार जो वस्तुएं महंगी होंगी उनमें कोल्ड ड्रिंक्स, बोतल बंद जूस शामिल हैं। इसके साथ-साथ सिगरेट, सिगार, पान मसाला, गुटखा, तम्बाकू से जुड़े उत्पाद भी महंगे होंगे।

इसके अलावा रेडीमेड कपड़े, कास्मेटिक, विदेशी इलेक्ट्रानिक सामान, पोर्टेबल एक्स रे मशीन, हाफ कट डायमंड भी महंगा होगा।
विज्ञापन

एक नजर में

क्या हुआ सस्ता-
मोबाइल, डेस्कटॉप कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट, कंप्यूटर पार्ट, सामान्य टेलीविजन, 19 इंच से छोटे एलसीडी/एलईडी टीवी, खेल से जुड़े सामान, सोलर प्रोडक्ट, पैकेज्ड फूड, 500 से 1000 रुपये तक के जूते, खाद्य तेल, स्टील का सामान, हीरा, कीमती पत्थर, आरओ बेस्ड वाटर प्यूरिफायर, एलईडी लाइट, लैंप, ई-बुक रीडर्स, एचआईवी/एड्स से संबंधित दवा और डायग्नोस्टिक किट, ब्रांडेड पेट्रोल, माचिस, लाइफ माइक्रो इंश्योरेंस पालिसी, डीडीटी कीटनाशक

क्या हुआ मंहगा-
कोल्ड ड्रिंक्स, बोतल बंद जूस, रेडियो टैक्सी, सिगरेट, सिगार, पान मसाला, गुटखा, तम्बाकू से जुड़े उत्पाद, रेडीमेट कपड़े, कास्मेटिक, विदेशी इलेक्ट्रानिक सामान, पोर्टेबल एक्स रे मशीन, हाफ कट डायमंड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें