दिल्ली के चुनाव नतीजे का असर अमित शाह के बेटे जय शाह की शादी पर पड़ा लगता है। अहमदाबाद में हो रही शादी का रंग तो फीका था ही, कुछ केन्द्रीय मंत्रियों समेत कुछ भाजपा नेताओं ने शादी समारोह में जाने के अपने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।
व्यस्तताओं की वजह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इसमें शामिल नहीं हो सके। समारोह में पहले से तय कई कार्यक्रम नहीं हुए।
विवाह कार्यक्रम में‘घुड़चढ़ी’ शामिल थी लेकिन भाजपा अध्यक्ष ने ऐन वक्त पर इसे रद्द करवा दिया। इसके अलावा शादी में बैंड-बाजे वाले को भी अपना हुनर दिखाने का अवसर नहीं मिल पाया।