फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का हो सकता है अपहरण, अलर्ट

Sun, 19 Jan 2014 10:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का अपहरण हो सकता है। खुफियों सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन केजरीवाल के अपहरण की साजिश रच सकता है।
विज्ञापन


निजी समाचार चैनलों के मुताबिक खुफिया एजेंसी आईबी को सूचना मिली है कि इंडियन मुजाहिदीन अपने आतंकी यासीन भटकल को छुड़ाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का अपहरण कर सकता है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने सुरक्षा बढ़ाने को लेकर केजरीवाल से भी बातचीत की है, लेकिन केजरीवाल ने सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है।

हालांकि जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ा दी है। इससे पहले भी केजरीवाल लगातार सुरक्षा लेने से इनकार करते रहे हैं।

नई दिल्ली में धारा 144 लागू
पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राज्य में धारा 144 लागू कर दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली में मालवीय नगर में कथित तौर पर देह व्यापार के मामले को लेकर कानून मंत्री सोमनाथ भारती और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के बीच विवाद हुआ था।

इस विवाद के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इन पुलिस अधिकारियों की शिकायत गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे से की थी। इनके निलंबन की मांग को केजरीवाल ने सोमवार से धरना देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें