समाजसेवी अन्ना हजारे ने बुधवार को पूर्व सहयोगी और भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के फोन कॉल को नहीं उठाने पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि वह राजनीतिक गंदगी से दूर रहना चाहते हैं।
बेदी के फोन कॉल को लेकर मीडिया की खबरों के बारे में पूछे जाने पर अन्ना ने कहा कि यह मामला फिर उठा है। वह इस गंदगी में नहीं उतरना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसी राजनीतिक गंदगी में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं। भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के अगुआ हजारे ने कहा कि पूर्व आईपीएस अधिकारी ने भाजपा में शामिल होने से पहले उनसे कोई सलाह मशविरा नहीं किया था।
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला में अपने गांव रालेगण सिद्धि में पत्रकारों से अन्ना ने कहा कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद जनलोकपाल मुद्दे पर आंदोलन को लेकर अगले कदम का निर्णय लेंगे।