भाजपा की दिग्गज जोड़ी अटल-आडवाणी के करीबी रहे सुधींद्र कुलकर्णी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बेहतर तालमेल के लिए भी जाने जाते हैं।
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कूसरी की पुस्तक के लोकार्पण से पहले शिवसैनिकों ने उनके चेहरे पर काली पोत दी। इस बारे में अमर उजाला ने उनसे बात की।
शिवसैनिकों ने आपको ही निशाना क्यों बनाया?
वे हमें धमकियां दे रहे थे। शिवसैनिक लगातार कार्यक्रम न होने देने का हवाला देकर डरा रहे थे, लेकिन हमने उनकी धमकी को नहीं माना। मानेंगे भी नहीं। हमारा कार्यक्रम चल रहा है। इसे रोकेंगे भी नहीं और यह चलता रहेगा।
लेकिन आपको ही निशाना बनाया?
(हंसते हुए) कार्यक्रम कर रहे थे। एक बात और जितना आतंकवाद पर वह संवेदनशील हैं, उससे कहीं कम हम नहीं हैं, लेकिन इसका आशय यह नहीं है कि कोई पाकिस्तानी भारत नहीं आएगा, भारत के लोग पाकिस्तान नहीं जाएंगे। सभी तरह से संबंध खत्म हो जाएंगे।