फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मारक विवाद में नहीं पड़ना चाहता: उद्धव

Mon, 03 Dec 2012 09:30 PM IST
मुंबई/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना के कार्याध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बाला साहब के स्मारक को लेकर चल रहे विवाद पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने इस पूरे विवाद को बेवजह बताया। सोमवार से राज्यव्यापी दौरे पर निकले उद्धव ने कहा कि उन्होंने शुरू में ही कह दिया है कि वे इस विवाद में नहीं पड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन


पार्टी के मुखपत्र सामना में सोमवार को छपे साक्षात्कार में उद्धव ने कहा था कि मैंने बाला साहब को वचन दिया था कि महाराष्ट्र में शिवशाही लाकर रहूंगा। उद्धव ने कहा कि उन्होंने शिवसेना की जिम्मेदारी बाला साहब के पुत्र के रूप में अपना कर्तव्य निभाने के नाते संभाली है। जनता को यही बात बताने के लिए वह महाराष्ट्र के दौरे पर निकले हैं। इसके बाद वह अगले साल फरवरी में एक बड़ा दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें