फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जा रही थी IS में शामिल होने, बदला इरादा

विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार ये देखा गया है कि कुछ लोग बहकावे में आकर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से जाते हैं। इसी तरह का एक केस हैदराबाद से भी सामने आ रहा है।
विज्ञापन


हैदराबाद की एक 19 वर्षीय लड़की आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चंगुल में फंसने से बच गई। कतर में रह रही यह युवती एक अन्य महिला के बहकावे में आकर आईएस में शामिल होने के लिए तुर्की तक पहुंच गई थी।

ऐन वक्त पर उसने विचार बदला और हैदराबाद स्थित अपने घर लौट आई। हैदराबाद पुलिस आयुक्त एम महेंद्र रेड्डी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

बहकावे में आकर किया ये काम

हैराबाद पुलिस ने उसके आईएस से किसी भी तरह के प्रशिक्षण लेने की बात से इनकार किया है। रेड्डी ने कहा कि वह कतर में उसके अपार्टमेंट में ही रह रही महिला के बहकावे में आई थी।

ऐन वक्त पर उसने विचार बदला और अपने मां-बाप के पास वापस लौट आई है। उन्होंने बताया कि यह घटना दो महीने पहले हुई थी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि हैदराबाद में सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें