चित्रकूट में राजापुर थाना क्षेत्र के खोंपा गांव में शुक्रवार रात एक युवक ने भाभी के साथ कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
शनिवार सुबह घरवालों ने दोनों के शव कमरे की धन्नियों पर लटके देखे तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथमदृष्टया जांच में पुलिस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को वजह बता रही है। परिजन इससे इंकार कर रहे हैं।
खोंपा गांव में मोतीलाल निषाद परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार रात वह, पत्नी झलरी, मंझला पुत्र गजराज और छोटा पुत्र हंसराज (19) सो रहे थे। जबकि बड़ा पुत्र सुखराज बहन रामरती के यहां महेवाघाट (कौशांबी) गया था। सुखराज की पत्नी सुमन देवी (21) भी अपने कमरे में सोने चली गई।