फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 10 साल का बच्चा बना पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद का एक दिन का कमिश्नर। वह दस साल का एक बच्चा है। जो ब्लड कैंसर से जूझ रहा है।
विज्ञापन


इस बच्चे का नाम है सादिक। जिसे पांच महीने पहले इस बात का पता चला कि उसे कैंसर है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

सादिक हमेशा से पुलिस में जाना चाहता था। वह एक पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखता था भले ही वह यह काम एक दिन के लिए ही क्यों न कर पाए।

एनजीओ 'मेक अ विश' ने हैदराबाद पुलिस के साथ मिल सादिक की यह ख्वाहिश पूरी की और उसे एक दिन के लिए हैदराबाद का कमिश्नर बनाया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

सादिक को मिली सलामी

करीमनगर जिले का रहने वाला सादिक एक दिन के लिए पुलिस कमिश्नर बना और कमिश्नर एम महेंद्र रेड्डी के ऑफिस में कुछ देर उनकी कुर्सी पर बैठा।

खाकी वर्दी और टोपी पहनकर बुधवार को सादिक पुलिस कमिश्नर की कुर्सी पर बैठा और रेड्डी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने उसे सलामी दी।

सादिक अपने उन रिश्तेदारों से बेहद प्रभावित था, जो पुलिस विभाग में काम करते हैं। वह पढ़-लिख कर पुलिस अफसर बनना चाहता था। सादिक ने कहा कि मैं समाज में शांति कायम करना चाहता हूं और सारे गुंडों को पकड़ना चाहता हूं।

कमिश्नर रेड्डी ने कहा कि हमने एनजीओ के साथ मिल कर कैंसर पीड़ित बच्चे को खुशी देने की कोशिश की। हम सभी की तरफ से यही उम्मीद है कि सादिक जल्द से जल्द अपना इलाज करा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें