पंजाब ग्रामीण बैंक में 265 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में अधिकारी वर्ग-III के 01 पद, अधिकारी वर्ग-II के 09 पद, अधिकारी वर्ग-I के 60 पद व कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) के 195 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। ऑफिस सहायक के लिए 18 से 28 वर्ष है। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी।
अधिकारी वर्ग को 2 साल तथा कार्यालय सहायक को 1 साल का परिवीक्षा (प्रोबेशन) समय निर्धारित किया गया है। आवेदकों को राज्य से संबंधित क्षेत्रीय भाषा के साथ मैट्रिक परीक्षा पास होना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर, 2014 से प्रारंभ है।
चयन प्रक्रिया व वेतनमान
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सितंबर-अक्तूबर-2013 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों-कॉमन लिखित परीक्षा-II में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
आईबीपीएस की लिखित परीक्षा में निर्धारित मानक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंको के आधार पर किया जायेगा।
उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों में अधिकारी वर्ग-III के लिए 25,700 से 31,500 रुपये, अधिकारी वर्ग-II के लिए 19,400 से 28,100 रुपये, अधिकारी वर्ग-I के लिए 14,500 से 25,700 रुपये तथा कार्यालय सहायक के लिए 7200 से 19,300 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
आवेदन करने का तरीका
इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए पंजाब ग्रामीण बैंक की वेबसाइट पर जाकर चालान फॉर्म डाउनलोड करके शुल्क जमा कर सकते है।
इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य आवेदक के लिए 100 रुपये, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 22 रुपये निर्धारित किया गया है।
आवेदन शुल्क का भुगतान पंजाब ग्रामीण बैंक या पंजाब नेशनल बैंक के किसी भी सीबीएस शाखा में चालान के माध्यम से जमा किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर, 2014 है।
पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार पंजाब ग्रामीण बैंक की वेबसाइट http://www.pgbho.com/ पर लॉग ऑन करें।