फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेशर्म मर्द के सवाल का ऐसा मिला जवाब कि कर दिया पानी-पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर महिलाओं से छेड़खानी करने के लती मर्द फेसबुक पर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। हालांकि कभी-कभी उन पर ऐसा पलटवार होता है कि वे खुद शर्म से पानी-पानी हो जाते हैं।
विज्ञापन


फेसबुक पर ऐसा ही एक वाकया शुक्रवार को सामने आया। दिल्ली विश्वविद्यालय की 21 साल की छात्रा प्रेरणा प्रथम सिंह को फेसबुक मैसेज बॉक्स में एक शख्स ने अश्लील संदेश भेजे।

रोशन कुमार नाम के इस शख्स ने अपने पहले संदेश में 'हैलो सेक्सी' लिखा और दूसरे संदेश में बहुत ही अश्लील सवाल पूछा। हालांकि राजनीति विज्ञान की छात्रा प्रेरणा ने उसे जैसा जवाब दिया, वह ऐसे मनचलों के लिए बेहतर सबक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़िए, क्या हुई प्रेरणा-रोशन में बातचीत

प्रेरणा प्रथम सिंह का जवाब और रोशन कुमार का सवाल आप ऊपर की तस्वीर में पढ़ सकते हैं। शुक्रवार को उन्होंने इस बातचीत को अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर किया।

हालांकि उस पोस्ट के बाद रोशन कुमार ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा कि कोई अपने फेसबुक वॉल को दुरुपयोग कर रहा है। यदि किसी को उस एकाउंट से भेजे गए मैसेज से दुख हुआ हो तो उन्हें माफ करें।

प्रेरणा का कहना है कि रौशन उन्हें दो दिन से ऐसे संदेश भेज रहा था। स्कूपव्हूप डॉट कॉम के मुताबिक, प्रेरणा इस मामले में एफआईआर कर सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें