अगर आपसे कोई कहे कि किसी मकान को अपनी जगह से हटाकर दूसरी जगह ले जाना है तो आप यकीनन इस बात को एक मजाक ही समझेंगे।
कोलकाता के नादिया में ऐसा ही एक कारनामा देखने को मिला है। यहां पर हाईवे की जद में आ रहे एक मकान को अपनी जगह से हटाकर 70 फुट पीछे किया गया है।
हाईवे निर्माण के समय देखा गया कि वह घर हाइवे के सामने आ रहा है। इसके बाद घर को तोड़ने के आदेश दे दिए गए। लेकिन मकान मालिक ने उस घर को तोड़ा नहीं बल्कि उसे अपनी जगह से 70 फुट पीछे खिसकवा दिया।
(साभार- एबीपी)