फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार दीपावली पर 'छुट्टियों का धमाका', पढ़ लीजिए पूरा कैलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार दीपावली सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा ‘लीव धमाका’ लेकर आ रही है। अगर कोई सरकारी कर्मचारी 9 व 10 नवंबर का अवकाश लेगा तो उसे पूरे आठ दिन की छुट्टियों का पैकेज मिल रहा है। यानी आठ नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक की छुट्टी मिलेगी। इस बीच दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज भी मना लेंगे।
विज्ञापन


आठ नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक केवल दो वर्किंग डे हैं। पहला वर्किंग डे 9 नवंबर का है जबकि दूसरा 10 नवंबर का। इन दोनों दिनों को सीएल से कवर कीजिए और पूरे आठ दिन की छुट्टी लीजिए।

इस पैकेज का सबसे बड़ा लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जो दूसरे जनपदों के रहने वाले हैं या फिर दीपावली पर कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं। इस पैकेज के लिए सरकारी कर्मचारियों ने अभी से ही गुणा भाग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर में इस तरह है छुट्टियों का कैलेंडर

:- 8 नवंबर को रविवार में आफिस बंद रहते ही हैं
:- 9 नवंबर सोमवार को सरकारी आफिस खुलेंगे
:- 10 नवंबर मंगलवार को भी आफिस खुलेंगे
:- 11 नवंबर को दीपावली का अवकाश है
:- 12 नवंबर को गोवर्धन पूजा का अवकाश है
:- 13 नवंबर को भैया दूज का अवकाश रहेगा
:- 14 नवंबर को सेकेंड सेटरडे का अवकाश
:- 15 नवंबर रविवार की छुट्टी है ही
:- 16 नवंबर को खुलेंगे सभी सरकारी दफ्तर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें