फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट एंड रन: नई मुश्किल में सलमान?

विज्ञापन
विज्ञापन
हिट एंड रन केस में अभिनेता सलमान खान के हादसे से पहले शराब पीने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। सोमवार को मुंबई की एक अदालत में पेश हुए ‘रेन बार’ के मैनेजर ने सलमान खान को पहचान लिया।
विज्ञापन


बार के मैनेजर रिजवान ने अदालत को बताया है कि 2002 में कार दुर्घटना से कुछ घंटे पहले सलमान अपने मित्रों के साथ रेस्तरां में आए थे। हालांकि उसने यह भी कहा है कि वह इस बात को लेकर निश्चित नहीं है कि सलमान ने वहां शराब पी या नहीं।

उस समय ‘रेन बार’ में मैनेजर के तौर पर काम कर रहे रिजवान ने सेशन जज डी डब्ल्यू देशपांडे की अदालत में कहा, ‘सलमान के दोस्तों ने शराब और स्नैक्स का आर्डर दिया था। लेकिन मैं इस बात को लेकर निश्चित नहीं हूं कि क्या सलमान ने स्वयं शराब पी थी, क्योंकि ऑर्डर बैरे ने लिया था, मैंने नहीं।’
विज्ञापन

कोर्ट में जारी है बहस

बहस के दौरान रिजवान ने कहा, ‘चूंकि रेस्तरां पूरी तरह भरा हुआ था, सलमान और उसका भाई सुहैल खान सर्विस काउंटर के सामने खड़े थे। कुछ देर बार उन्हें एक टेबल मिल गयी तथा उन्होंने शराब एवं स्नैक्स का ऑर्डर दिया।’

रिजवान ने कहा, ‘मैंने सलमान को एक गिलास लिए देखा था जो पानी जैसे रंगहीन तरल पदार्थ से भरा था।’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह शराब नहीं थी, रिजवान ने कहा कि वह इस बात को लेकर निश्चित नहीं हैं क्योंकि ऑर्डर एक बैरे ने लिया था।

रिजवान ने यह भी कहा कि वह इस सलमान और उनके दोस्तों को रेस्तरां के मुख्य द्वार तक उस समय छोड़कर आया था जब वह रात सवा से डेढ़ बजे के बीच बाहर जा रहे थे।

इससे पूर्व इसी बार के एक बैरे (वेटर) ने सलमान की पहचान करते हुए कहा था कि वह अपने मित्रों के साथ रेस्तरां में आए थे। उसने यह भी कहा था कि उसने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि सलमान शराब पी रहे थे, हालांकि उसके समूह ने ऑर्डर दिया था।
विज्ञापन

हादसे में चार लोगों की हो गई थी मौत

अभियोजन पक्ष ने इन दोनों गवाहों से जिरह की थी कि ताकि अदालत को इस बात के लिए संतुष्ट किया जा सके कि अभिनेता ने उस दिन हादसे से पहले शराब पी थी।

अभियोजन पक्ष ने यह मामला पेश किया है कि अभिनेता ने ‘रेन बार’ में अपने मित्रों के साथ शराब पी थी तथा 28 सितंबर 2002 को जब उसकी कार उपनगरीय क्षेत्र बांद्रा की एक बेकरी में घुस गयी थी तो उस समय वह शराब के नशे में था। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान गयी थी और चार अन्य घायल हो गये थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें