फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट एंड रन केस: सलमान की बढ़ी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिट एंड रन मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सेशन कोर्ट में सुनवाई के दौरान दो में से एक गवाह ने सलमान के खिलाफ बयान देते हुए कहा है कि घटना वाली रात जुहू स्थित होटल में पार्किंग में खड़ी कार में वह ड्राइविंग सीट पर बैठे थे। सुनवाई के दौरान सलमान कोर्ट में ही मौजूद रहे। मामले की सुनवाई 5 नवंबर तक टाल दी गई है।

2002 में होटल में पार्किंग अटेंडेंट का काम देख रहे कल्पेश वर्मा ने कहा कि हालांकि उन्होंने सलमान को ड्राइव करते नहीं देखा है और न ही उन्होंने कार को होटल से बाहर जाते देखा।
विज्ञापन


28 सितंबर, 2002 को होटल से निकलने के बाद ही बांद्रा में हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि चार घायल हो गए थे। गवाह ने सरकारी वकील को बताया कि होटल में प्रवेश करते वक्त उसने सलमान को पार्किंग टिकट दी थी और सलमान ने उन्हें 500 रुपये टिप के रूप में दिए थे।
विज्ञापन

5 नवंबर तक टली सुनवाई

हालांकि सलमान के वकील श्रीकांत शिवाडे ने गवाह से सवाल करते हुए कहा कि पार्किंग टिकट पर ड्राइवर का नाम और वाहन का नंबर होता है। लेकिन सलमान का नाम किसी भी पार्किंग टिकट पर नहीं है।

गवाह ने हालांकि बताया कि उसने पार्किंग टिकट पुलिस को दे दी थी, लेकिन उसे नहीं पता कि पुलिस ने आखिर क्यों कोर्ट में उसे पेश नहीं किया। कल्पेश ने यह भी कहा कि गायक कमाल खान सलमान के पीछे बैठे हुए थे। लेकिन पूछने पर उसने बताया कि वह कमाल के बायीं तरफ थे।

इस पर सलमान के वकील ने कहा कि ड्राइवर की सीट दायीं ओर होती है। मामले में बेकरी के बाहर सो रहे दूसरे गवाह अमीन शेख ने बताया कि उसने लोगों को चिल्लाते सुना कि सलमान बाहर आ जाओ, लेकिन उसने एक्टर को कार में नहीं देखा। उसने यह भी देखा कि लोग सलमान के बॉडीगार्ड के साथ मारपीट कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें