पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के युवा नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने एलओसी पर फायरिंग को लेकर फिर जहरीला ट्वीट किया है। भारत पर बिलावल का यह दूसरा हमला है।
बुधवार को भारत के खिलाफ दूसरा ट्वीट करते हुए बिलावल ने लिखा है- 'मेरे दो बयानों से भारत की रातों की नींद हराम हो गई है। अभी तो यह शुरुआत है आगे-आगे देखो क्या होता है।'
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कश्मीर पाकिस्तान का है। पाकिस्तान कश्मीर बनाएगा।
Meri 2statements nay Hindustan ki raato ki need ura di,yeh tu shurowaat hai,Abhi tu agay agay dekho hota hai kya...Kashmir banayga Pakistan!— BilawalBhuttoZardari (@BBhuttoZardari) October 8, 2014
बिलावल के इस बयान आम आदमी पार्टी के डॉ. नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वहीं बिलावल की वेब साइट भी हैक कर ली गई है।
हैक की गई बिलावल की वेबसाइट!
वहीं खबर है कि बिलावल भुट्टो की वेबसाइट भारतीय हैकरों ने हैक कर ली है। हैकरों ने साइट को हैक कर उस पर तिरंगा लगाया है। इस पर 'आप' नेता कुमार विश्वास ने क्या कहा है खुद पढ़ लीजिए..
Mr बिलावल भुट्टो पहले अपनी पार्टी की website ही वापस ले लो बेटा.कश्मीर तो नाना को न मिला
#BuzdilPakistan pic.twitter.com/NZCfDcHCmg— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 8, 2014
इसके साथ ही कुमार विश्वास ने पाकिस्तान की ओर सीमापार पर की जा रही फायरिंग और बिलावल के बयान का जवाब बेहद तीखे शब्दों में दिया है।
ये "नापाक" पूँछ सीधी नहीं होगी @PMOIndia जी.एक न एक दिन काटनी पड़ेगी.पूरा देश आप के साथ है.दिखा दो दम हिन्दुस्तानी
#BuzdilPakistan— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 8, 2014
बिलावल का लगातार भारत में मजाक बन रहा है लेकिन वो बयान देने से बाज नहीं आ रहे। मंगलवार के ट्वीट में बिलावल ने मोदी को धमकी तक दे डाली थी।
बिलावल की पीएम मोदी को धमकी
एलओसी पर भारतीय सेना की ओर से की जा रही फायरिंग को लेकर बिलावल भुट्टो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दी थी। बिलावल ने कहा था कि मोदी उन्हें गुजरात का मुसलमान न समझें पाकिस्तान भारतीय सेना के हमले का जवाब दे सकता है।
इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि भारत उनके साथ इसरायल जैसी नीति अपना रहा है।
Another attack on LOC. seems India adopting Israle model vs Pakistan.Modi must realize we can retaliate unlike his victims from Gujarat.— BilawalBhuttoZardari (@BBhuttoZardari) October 7, 2014