फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगरः हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर में धर्मांतरण का मामला गर्मा गया है। प्रशासन ने मंगलवार की सुबह एहतियातन हिंदू से ईसाई बने प्रभु प्रजापति और श्रीकिशुन को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


धर्मांतरण का विरोध कर रहे स्थानीय संगठन हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने उन्हें तड़के उनके घरों से उठा लिया। दोपहर बाद हिंदु युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह को भी सुकरौली से गिरफ्तार कर लिया गया।

उल्लेखनीय है कि कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के गंगुआ गांव के पांच हिंदू परिवार को ईसाई बनाने का मामला सामने आया था। रविवार को मामले के तूल पकड़ने के बाद तीन परिवार भूमिगत हो गए थे।
विज्ञापन


सोमवार को मामले की जांच के लिए एसडीएम तमकुहीराज श्रीप्रकाश शुक्ल और सीओ विनोद यादव गंगुआ गांव पहुंचे। आरंभिक जांच के बाद एसडीएम ने कहा था कि गांव में धर्मांतरण जैसी कोई बात नहीं है। कुछ लोग अपनी बीमारी और अन्य समस्याओं के निदान के लिए प्रार्थना में शरीक होते रहे हैं।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी ने आक्रामक रुख अपनाया

हालांक‌ि धर्मांतरण की खबरें आने के बाद भाजपा और हिंदू युवा वाहिनी ने आक्रामक रुख अपना लिया। मंगलवार को उन्होंने क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई थी। संगठन की योजना ईसाई बने परिवारों को पुनः हिंदू धर्म में वापस लाने की भी थी।

हालांकि प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को हिंयुवा के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

कार्यकताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद हिंयुवा के अन्य सदस्यों ने रामकोला थाने का घेराव भी किया। वहीं खबर है कि भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल भी गंगुवा गांव पहुंचने वाला है। वह वहां ईसाई बने परिवरों से बातचीत करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें