फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिंदू माताएं बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री नहीं'

Wed, 18 Feb 2015 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने भाजपा सांसदों की तरफ से दिए गए बयानों की निंदा की है। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने हिंदू महिलाओं से चार-चार बच्चे पैदा करने संबंधित बयान दिया था। उत्तर प्रदेश के कानपुर में आरआरएस के एक कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा कि हिंदू माताएं फैक्ट्री नहीं हैं जो चार-चार बच्चे पैदा करें।
विज्ञापन


आरआरएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि बच्चे पैदा करना किसी का व्यक्तिगत अधिकार है। साक्षी महाराज और उनके बयान से सहमति रखने वाले लोगों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि मैं किसी को बोलने से नहीं रोक सकता हूं। पर ऐसी कोई भी बात हम लोगों को बोलने से पहले सोच लेना चाहिए।

आपको बताते चले कि भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने हिंदू महिलाओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह दी थी। इस पर काफी चारों तरफ काफी हंगामा मच गया था। दिल्ली चुनावों में भाजपा की करारी हार के बाद संघ ने अब ऐसा बयान जारी किया है। जानकार इस बयान को खराब बयानों से हुई क्षति को भरपाई के लिए कारण दिया गया बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें