फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE VIDEO: कैसे बहे 24 छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मंडी में लारजी डैम से अचानक छोड़े पानी में इंजीनियरिंग के 24 छात्रों के बहने का लाइव वीडियो अमर उजाला के हाथ लगा है। इसमें नदी के तेज बहाव में बहते छात्रों का दिल दहला देने वाला मंजर दिख रहा है। वीडियो में बच्चे जान बचाने के लिए चीख चिल्ला रहे हैं। कुछ तैरकर जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन पानी का रेला उन्हें अपने साथ बहाता ले जा रहा है। नदी के किनारे खड़े कुछ लोग उन्हें बचाने की हिम्मत जुटा रहे हैं, लेकिन पानी के सैलाब का खौफ ऐसा है कि कोई कदम आगे नहीं बढ़ा पा रहा है।
विज्ञापन


घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़े एक युवक ने इस मंजर को अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में दिख रहा है कि इस मंजर से कुछ क्षण पहले दूर पहाड़ी पर खड़े कुछ लोग बांध से छूटे पानी को तेजी से उतरता देख सीटियां और आवाजें लगाकर लड़के-लड़कियों को नदी से बाहर निकलने के लिए कह रहे हैं। लेकिन नदी के बीच पत्थरों पर बैठकर फोटो खिंचवा रहे इन बच्चों को ये आवाजें सुनाई नहीं दे रही हैं। तभी पीछे से पानी का सैलाब बच्चों को अपनी चपेट में ले लेता है।

अगले स्लाइड में देखिए इस घटना का लाइव वीडियो- (वीडियो कॉपीराइट- अमर उजाला)
Trending Videos
विज्ञापन

देखिए हादसे का लाइव वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें