फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याकूब की फांसी के चलते मुंबई में हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक राजधानी में 1993 में हुए बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन को 30 जुलाई को फांसी दी जानी है। इसके चलते मुंबई में हाई एलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि मॉल और सिनेमाघर दहशतगर्द के निशाने पर हो सकते हैं। इसलिए मॉल और सिनेमाघरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

मुंबई पुलिस के हथियारबंद जवान सादे वेश में मॉल और सिनेमाघरों में घूम कर सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ बेहद सख्ती से पेश आ रहे है।

सुप्रीम कोर्ट में याकूब मेमन की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज होने के बाद ही मुंबई पुलिस सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर सतर्क हो गई है। पिछले दिनों मुंबई पुलिस आयुक्त राकेश मारिया ने आला पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और हिदायत दी कि सभी अपने-अपने इलाकों के मॉल और सिनेमाघरों की सुरक्षा में कोई लापरवाही न बरतें। ऐसे में सुरक्षा में कोताही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

मेमन की फांसी पर सुरक्षा चाकचौबंद

इसी कड़ी में मुंबई पूर्व उपनगर स्थित घाटकोपर के फीनिक्स मार्केट सिटी मॉल के मालिक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। इससे अन्य मॉल भी चौकन्ने हो गए हैं।

घाटकोपर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वेंकट पाटिल ने कहा कि मॉल मालिकों के अलावा मॉल की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली सुरक्षा एजेंसी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किया गया है।

मॉल्स पर मामला दर्ज करने से पहले 19 जुलाई को पुलिस ने सुरक्षा चाकचौबंद करने की हिदायत दी थी लेकिन दोबारा जांच में भारी चूक नजर आई। उसके बाद कार्रवाई की गई।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 जुलाई को होने वाली याकूब मेमन की फांसी के बाद की स्थिति के  मद्देनजर इस तरह की कड़ाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुंबई के अलावा पुणे और नागपुर में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें