राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियन होशियार सिंह उर्फ रॉकी की मौत एक सामान्य दुघर्टना है। मामले की जांच को पहुंचे जीआरपी के एसपी ने पहली नजर में इसे महज दुघर्टना ही माना है।
शनिवार को मामले की जांच को जीआरपी के एसपी और आरपीएफ के डीआईजी जांच को सिकंदराराऊ स्टेशन पहुंचे। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में निकल कर आया है मामला महज दुर्घटना का था। रही केस की बात, इसमें गहनता से तफ्तीश की जा रही है।
रेल राज्य मंत्री के मामले के जांच के आदेश पश्चात शनिवार को एसपी जीआरपी जीएल खन्ना तथा डीआईजी आरपीएफ सुनील के सिंह ने स्टेशन पर वेंडर, प्रत्यक्षदर्शियों और स्टेशन कर्मियों से बातचीत की और उनके बयान लिये। स्टेशन के बाहर स्टाल वालों से मामले की जानकारी ली गई।