फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी की फर्जी तस्वीर हुई वायरल

Sun, 28 Dec 2014 12:12 PM IST
हिमांशु त्रिपाठी/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद हेमा मालिनी साइबर क्राइम का शिकार हो गई हैं। साइबर अपराधियों ने तकनीक प्रयोग से हेमा को मिनी स्कर्ट और टीशर्ट पहना दी। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हेमा मालिनी को ट्विटर पर सफाई देनी पड़ी।
विज्ञापन


फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी इन दिनों दुबई में हैं। उनको जनवरी के पहले हफ्ते में मथुरा आना है। इसी बीच दुबई की सैर में ही एक फोटो ने हेमा को हैरत में डाल दिया।

जींस की मिनी स्कर्ट, टाइट टीशर्ट और पीले शू में अपनी कैटवॉक करती तस्वीर देख हेमा के होश उड़ गए। इस फोटो में हेमा को सफेद रंग की घड़ी लगाए दिखाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

हेमा ने दी सफाई

देखते ही देखते यह फोटो फेसबुक और वाट्सएप पर वायरल हो गई। सियासत से जुड़े लोग तो इस फोटो को खूब शेयर करने लगे। कुछ ही देर में हेमा मालिनी के समर्थकों ने वह फोटो इंटरनेट पर ढूंढ निकाली जिसके जरिए हेमा की फर्जी फोटो बनाई गई थी।

बाद में हेमा समर्थकों ने असली फोटो लोगों को भेजते हुए सफाई देनी शुरू कर दी कि हेमा के खिलाफ साजिश रची जा रही है। शाम होते होते मिनी स्कर्ट और पीले शू वाली फोटो वायरल होते होते हेमा के पास भी पहुंच गई।

इसके बाद हेमा मालिनी ने ट्वीट कर यह बताया कि इस तरह के कपड़े तो मैने युवा अवस्था में भी नहीं पहने। बकौल हेमा वह खुद इस फोटो को देखकर हैरान हैं। इस ट्वीट के साथ हेमा ने बुर्जखलीफा के साथ अपनी तस्वीर भी पोस्ट की है।

हेमा मालिनी का ट्वीट किया, 'ये क्या फोटो है मेरी मिनी स्कर्ट में! प्लीज! यह पूरी तरह से काल्पनिक फोटो है। मैने कभी ऐसी कोई चीज नहीं पहनी। मैने युवा अवस्था में भी ऐसे परिधान नहीं पहने। सफेद घड़ी और पीले शू मेरे लिए आश्चर्यजनक है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें