फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक में क्लर्क के पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित त्रिपुरा ग्रामीण बैंक, अगरतला (त्रिपुरा) में 49 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। सभी पद ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) कैटेगिरी में भरे जाने हैं।
विज्ञापन


इसके लिए शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएट निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

ऑफिस असिस्टेंट के लिए 1 साल का प्रोबेशन समय निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को कंप्यूटर तथा क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना भी आवश्यक है। ऑफिस असिस्टेंट के लिए 7200 से 19,300 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल ऑनलाइन आवेदन करें

विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सितंबर-अक्तूबर 2014 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित रीजनल रूरल बैंक बैंक-कॉमन रिटन एग्जामिनेशन-III में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक आवदेक http://www.tripuragraminbank.org साइट पर जाकर लॉग इन करें।

यहां से चालान डाऊनलोड करें और ‌निर्धारित फीस त्रिपुरा ग्रामीण बैंक की ब्रांच में जमा करवाएं। सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपए और आरक्षित वर्ग के लिए 20 रुपए फीस तय की गई है। आईबीपीएस की लिखित परीक्षा में निर्धारित मानक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। योग्य उम्‍मीदवारों के इंटरव्यू अगरतला में लिए जाएंगे।

उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू में प्राप्त कुल अंको के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए त्रिपुरा ग्रामीण बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन 23 दिसंबर 2014, से 7 जनवरी, 2015 के बीच किए जा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए बैंक की बेवसाइट पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें